{"_id":"5b86afd842c79246494d4010","slug":"41535553496-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्लियां और कल्लर में मलबा गिरने से सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्लियां और कल्लर में मलबा गिरने से सड़क बंद
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्लियां और कल्लर में मलबा गिरने से सड़क बंद
श्री नयनादेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चे और कर्मचारी हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। जिले में रात और सुबह हुई भारी बारिश से कैंचीमोड़-श्री नयना देवी सड़क पर सुल्लियां और कल्लर स्थान पर पत्थर और मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई है। इसके चलते स्कूली बच्चों और श्री नयना देवी कॉलेज जाने वाले बच्चों, सरकारी व निजी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ श्री नयना देवी मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ा।
बस व टैक्सी चालकों ने सवारियों का आदान-प्रदान कर लोगों को गंतव्यों तक पहुंचाया। इसी सड़क पर कल्लर स्थान पर भी मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग बंद रहा। विभाग की जेसीबी और लेबर मौके पर सड़क को बहाल करने में जुटे हुए हैं, लेकिन मलबा और पत्थर ज्यादा होने के कारण सड़क बहाल करने में समय लग रहा है। जबकि कनिष्ठ अभियंता स्वारघाट अमरनाथ मौके पर मौजूद रहे। लोकनिर्माण विभाग के जेई श्री नयना देवी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सड़क बहाली के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। तीन बजे तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
-------------------------------
....तरूणेश शर्मा...खेमराज शर्मा।