{"_id":"5b82b6bc42c7924653269c86","slug":"41535293116-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर झंडूता से शुरू हुईं तीन एक्सप्रेस बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर झंडूता से शुरू हुईं तीन एक्सप्रेस बसें
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर झंडूता से शुरू हुईं तीन एक्सप्रेस बसें
चंडीगढ़, परवाणू, नालागढ़ और बद्दी के लिए मिलेगी सुविधा
स्थानीय विधायक जेआर कटवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता/बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं को तीन रक्षाबंधन एक्सप्रेस बसें चलाकर तोहफा दिया है। यह बसें सुबह से चंडीगढ़, परवाणू के लिए रवाना होंगी और शाम को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी और यह बसें क्षेत्र की जनता के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पश्चात कहाकि क्षेत्र से चंडीगढ़, परवाणू, बद्दी और पीजीआई जाने के लिए आम नागरिकों व मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके लिए चुनावी अभियान के दौरान लोगों ने उनसे बसों की मांग की थी। उसी मांग को पूरा करते हुए उन्होंने यह तीन अंतरराज्यीय बसें चालू की हैं। इन बसों के चलने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
इससे पहले जेआर कटवाल ने रविवार तड़के पांच बजे बरठीं से चंडीगढ़ वाया घोड़ी धबीरी, बिझड़, मैहरे, ऊना होते हुए चंडीगढ़ के लिए हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। उसके बाद सुबह सात बजे झंडूता से चंडीगढ़ वाया बिलासपुर और तीसरी बस को थुराण से परवाणू के लिए झंडी दिखाकर भारी जनसमूह के समक्ष रवाना किया। प्रदेश में 90 रूट स्वीकृत हुए हैं जिनमें से तीस प्रदेश के बाहर के हैं और तीन रूट झंडूता के लिए उन्होंने स्वीकृत करवाए हैं जिनको चालू भी कर दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि बरठीं से बस पांच बजे चलकर 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी और अढ़ाई बजे चंडीगढ़ से चलकर सात बजे बरठीं पहुंचेगी। दूसरी बस झंडूता से प्रात: चार बजे चलकर नौ बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी और चंडीगढ़ से सवा पांच बजे चलकर 10 बजे झंडूता में पहुंचेगी। इसके अलावा थुराण-गेहड़वीं से तीसरी बस सुबह पांच बजे चलेगी और नालागढ़ बद्दी होते हुए परवाणू में 10 बजे पहुंचेगी और यही बस परवाणू से साढ़े तीन बजे चल कर नौ बजे थुराण में पहुंचेगी जिससे आने जाने वाले यात्री एक ही दिन में चंडीगढ़, परवाणू में अपना कार्य कर समय पर घर पहुंच सकते हैैं।
------------------
....खेमराज शर्मा।