फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   खुले में शौच जा रहे प्रवासी, बीमारियों का बना खतरा

खुले में शौच जा रहे प्रवासी, बीमारियों का बना खतरा

Tue, 17 Jul 2018 08:04 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खुले में शौच जा रहे प्रवासी, बीमारियों का बना खतरा
खुले में शौच जा रहे प्रवासी, बीमारियों का बना खतरा
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र घुमारवीं में 11 शौचालय होने के बावजूद समस्या
सीर खड्ड में बढ़ी गंदगी, नोटिस भेजने के बाद भी नहीं सुधरे हालात
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में नगर परिषद की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय बनाए जाने के बाद भी बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूर और झुग्गी झोंपड़ियों वाले सीर खड्ड किनारे खुले में शौच कर रहे हैं। नगर परिषद घुमारवीं में 11 शौचालय हैं, ऐसे में सीर खड्ड किनारे खुले में शौच जाने से बीमारियों के फैलने का खतरा बन गया है। सीर खड्ड से घुमारवीं शहर सहित आसपास के गांवों को पानी की सप्लाई की जाती है। ऐसे में लोग सीर खड्ड का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
शहर के कुछ बुद्धिजीवी लोग इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के पास मिले हैं लेकिन उसके बावजूद भी समस्या जैसी की जैसी बनी हुई है तथा विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। समस्या का समाधान करवाने में विभाग भी कतरा रहा है। जबकि नगर परिषद भी लगातार ऐसे लोगों को नोटिस भेज रहा है जिन्होंने अपनी जमीन में झुग्गी झोंपड़ियों वालों को पनाह दी है और उनके लिए किसी तरह के शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से लोगों को बार-बार शौचालय बनाने को कहा जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी शौचालय नहीं बनाए जा रहे हैं।
इस बारे में कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि नगर परिषद साफ-सफाई के लिए वचनबद्ध है। शहर के लोगों को सीवरेज व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। जबकि लोगों को भी प्रवासियों के लिए शौचालय बनाने के लिए कहा गया है। नगर परिषद की ओर से लोगों को लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। जल्द ही कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
...संजय शर्मा...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed