{"_id":"5a97ff7c4f1c1b641f8b8596","slug":"41519910780-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर्व पर उमड़ी बाजार में लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर्व पर उमड़ी बाजार में लोगों की भीड़
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में होली के पर्व पर बाजार में रंग की खरीददारी करती युवतियां ।
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर।
होली पर्व पर बिलासपुर के शहरों में खासी रौनक देखने को मिली। बच्चों और बढ़ों ने बाजारों से जमकर रंगों और पिचकारियों की खरीदारी की। बिलासपुर के विभिन्न बाजारों में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। लोग रंग-बिरंगे रंग खरीदते नजर आए। शहर में मिठाई की दुकानें भी सजी हुई थीं। बाजार में लोग दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए उपहार लेते दिखे। शहर के मुख्य बाजार, गांधी और डियारा मार्केट में दुकानें रंगों और पिचकारियों से सज गई हैं। इस बार रंगों की बौछार करने के लिए बाजार में छोटा भीम, हाथी, मोटू-पतलू, पिचकारी, रॉकेट, तेंदुआ, डायनासोर तथा अन्य भी कई तरह की पिचकारियां लोगों को लुभा रही हैं। यह पिचकारियां अलग-अलग प्रकार के साइज में देखने को मिल रही हैं। इसमें छोटी भी हैं और बड़ी पिचकारियां भी शामिल हैं। बाजार में लोग जिस तरह इस बार रंगों की खरीदारी कर रहे हैं, उसे देख लग रहा है कि इस बार होली पर्व धूमधाम से होने वाला है।
होली का पर्व कई कहानियों से जुड़ा होता है। यह बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली पर्व है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रंगों का त्योहार कहा जाने वाले यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। इसमें एक दिन रात को होली को जलाया जाता है तो वहीं दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है। यह पर्व दोस्ती का पर्व माना जाता है।