फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा

Thu, 14 Dec 2017 09:41 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा
.....
विज्ञापन

घुमारवीं, झंडूता मतगणना केंद्रों का निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी ने तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए निर्देश
सूचना देने के लिए ध्वनि यंत्र भी जांचे
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर और एसपी अंजुम आरा ने विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं तथा झंडूता में मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। रिटर्निंग अधिकारियों और गणना में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतगणना कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक तथा रिटर्निंग अधिकारी के सिवा किसी भी स्तर के अधिकारी, कर्मचारी अथवा प्रत्याशी या समर्थकों को मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतगणना कक्षों में स्थापित मतगणना टेबल, राजनीतिक दलों के एजेंटों और संबंधित अधिकारियों के कार्यस्थलों का गहनता से अवलोकन किया। कहा कि गणना कक्ष में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी पूर्ण सजगता एवं तत्परता से कार्य करें। मतगणना के राउंड वाइज परिणामों को शीघ्रता से लोगों तक पहुंचाने के लिए ध्वनि प्रसार यंत्रों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
...
मतगणना भवन से 100 मीटर की परिधि में प्रवेश वर्जित
मतगणना भवन से 100 मीटर की परिधि में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कहा कि मतगणना के दिन पास धारकों के प्रवेश और अन्य जन साधारण के मतगणना भवन से 100 मीटर की दूरी पर ठहराव के लिए पूर्ण संयम और धैर्य से अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए शांति और सुरक्षा का जिम्मा संभालें।
विज्ञापन

....
सात बजे प्रवेश, आठ बजे शुरू होगी मतगणना
18 दिसंबर को मतगणना कक्ष में प्रवेश का समय सात बजे निर्धारित है ताकि भारत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार 8 बजे से मतगणना का कार्य आरंभ किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी घुमारवीं अनुपम ठाकुर, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी झंडूता नवीन शर्मा, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी आरके श्रीवास्तव और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed