{"_id":"59f4c5e74f1c1b76678b7e07","slug":"41509213671-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माने से बचने के लिए सयम पर रिर्टन भरे आयकरदाता: राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्माने से बचने के लिए सयम पर रिर्टन भरे आयकरदाता: राकेश
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
आयकर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। आयकर विभाग की ओर से करदाताओं के लिए बिलासपुर में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता आयकर अधिकारी राकेश ठाकुर ने की। उन्होंने सभी करदाताओं से आह्वान किया है कि वे अपनी आयकर रिटर्न समय पर भरें, ताकि करदाता विभाग द्वारा लगाए जाने वाले ब्याज व जुर्माने से बचा जा सके।
राकेश ने बताया कि भारत सरकार ने बीते वर्ष हुई नोटबंदी के पश्चात नियमों में अनेक बदलाव व सुधार किए हैं। वर्तमान समय में ढाई लाख से अधिक की आय वालों के लिए प्रति वर्ष आयकर रिटर्न भरना आवश्यक है। रिटर्न भरते समय विभिन्न स्रोतों से होने वाली आय की सही जानकारी होनी चाहिए। झूठी जानकारी देने पर भारी जुर्माने का प्रावधान है। बीते छह सालों में रिटर्न दाखिल न करने वाले लोगों की जानकारी उनके पास है, इन सभी लोगों को नोटिस जारी कर गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने दस हजार रुपये या अधिक का वार्षिक कर चुकाने वाले करदाताओं से आग्रह किया कि वे अपना कर समय पर जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि आयकर की चोरी करने वालों के लिए वर्तमान में संशोधित नियमों के अनुसार भारी भरकम कर, ब्याज, जुर्माने के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है।