फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   415 seniors have been covered by the covid vaccine so far

अभी तक 415 वरिष्ठ नागरिकों को लगाई कोविड वैक्सीन

Thu, 04 Mar 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
415 seniors have been covered by the covid vaccine so far
जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाता वरिष्ठ नागरिक। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला में 5 मार्च को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई, नागरिक चिकित्सालय बरठीं व घुमारवीं में टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला बिलासपुर में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष के वे लोग जिन्हें कुछ अन्य बीमारी है, ऐसे लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले में कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में वीरवार को तीन स्थानों बिलासपुर, नागरिक चिकित्सालय बरठीं व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में टीकाकरण किया गया। जिले में अभी तक 60 वर्ष से ऊपर 415 वरिष्ठ नागरिकों को टीके लगाए गए हैं। अभी तक कुल 593 लोगों को टीके लगाए जा गए हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि ये टीके चरणबद्ध तरीके से सभी को लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण के लिए जगह, तिथि का ब्योरा समाचार पत्रों के माध्यम से दे दिया जाएगा। टीका सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगाया जा रहा है तथा निजी अस्पतालों में मात्र 250 रुपये में व्यक्ति टीका लगवा सकता है। टीका लगवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि वह अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्धारित दिनों में टीका लगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed