फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   4106 voters increased in the district after Lok Sabha elections

Bilaspur News: लोकसभा चुनावों के बाद जिले में बढ़े 4106 मतदाता

Fri, 24 Jan 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
4106 voters increased in the district after Lok Sabha elections
मतदाता दिवस विशेष
विज्ञापन


-वर्तमान में मौजूद हैं 3,34,835 मतदाता
-1,68,259 पुरुष, 1,66,570 महिला, छह ट्रांसजेंडर मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में लोकसभा चुनाव के बाद 4106 मतदाता बढ़े हैं। वर्तमान में जिले भर में कुल 1,68,259 पुरुष, 1,66,570 महिला, और छह थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान जिले में 3,30,729 शामिल थे। इसमें पुरुष 1,66,333, महिला 1,64,390 और ट्रांसजेंडर मतदाता छह थे।

लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 4,145 थी। नई मतदाता सूची के अनुसार जिले में 3,34,835 मतदाता हैं। इसमें 1,68,259 पुरुष, 1,66,570 महिला और छह ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। लोकसभा चुनावों के बाद जिले में 18 और 19 वर्ष के 1713 मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। बता दें कि जिले में लोकसभा चुनाव 2024 में कुल मतदान 72.02 फीसदी हुआ है। हालांकि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में जिले में 73.97 फीसदी और साल 2022 के विधानसभा में 78.04 वोटिंग हुई थी। लोकसभा चुनाव 2024 मतदान में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा अधिक भागीदारी की। जिले में 1,24,224 (74.61 प्रतिशत) महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। वहीं 1,16,611 (69.46 प्रतिशत) पुरुष मतदाताओं ने वोट डाला। चार ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इस दौरान सबसे अधिक मतदान श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में 72.02 फीसदी हुआ। वहीं सबसे कम मतदान 71.63 फीसदी घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में हुआ। इसके अलावा झंडूता विस क्षेत्र में 71.95 फीसदी मतदान हुआ। सदर विधानसभा में 71.76 फीसदी मतदान हुआ। जिले में मतदान बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास भी किए गए थे,जिसमें स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई थी। बता दें कि लोकसभा चुनावों 2024 में कुल 418 पोलिंग स्टेशन में बनाए गए थे। विशेष गतिविधि के तहत इस चुनावों में आठ मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मचारी, एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग कर्मचारी और चार मतदान केंद्रों पर युवा कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया को पूरा कराया है। इसके अलावा आदर्श मतदान केंद्रों की स्थापना भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed