फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   41 Report on three factions in charge of not buying and paying paddy from farmers

41 किसानों से धान खरीदकर भुगतान नहीं करने के आरोप में तीन आढ़तियों पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
41 Report on three factions in charge of not buying and paying paddy from farmers
बिलासपुर (रामपुर)। 41 किसानों से धान खरीद कर उसका भुगतान नहीं करने के आरोप में पुलिस ने तीन आढ़तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि तीन आढ़तियों के पास किसानों का लगभग सवा करोड़ रुपये बकाया पड़ा हुआ है। आरोप है कि पैसे मांगने पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उनको धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 506 में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चालू धान खरीद सीजन के दौरान हालांकि प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि किसानों के धान की सरकारी खरीद की जा रही है। दावा है कि रामपुर में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक धान की खरीद हुई। धान खरीद सीजन के दौरान पीआर-121 और पीआर-126 किस्म की धान की खेती करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस किस्म की धान की सरकारी खरीद नहीं की गई। क्योंकि शासन का ऐसा आदेश है। ऐसे में किसानों को औने-पौने दाम पर किसानों को धान बेचने पर मजबूर होना पड़ा। मुल्लाखेड़ा निवासी निवासी किसान हरभजन सिंह की ओर से बिलासपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के 41 किसानों ने आढ़ती राधिका ट्रेडर्स के स्वामी अमित शर्मा, यादव ट्रेडर्स के स्वामी अंकुर यादव और शिवराम यादव को करीब सवा करोड़ रुपये के धान बेचे थे। उनका आरोप है कि 29 सितंबर 13 अक्तूबर तक किसानों से धान खरीद कर हाईवे पर व्यापार किया गया। 14 अक्तूबर को तहसीलदार के निरीक्षण में आढ़तियों को अवैध रूप से धान की खरीद हुए पाया। इसके बाद इन आढ़तियों ने धान की खरीद बंद कर दी, लेकिन हम किसानों का पैसा नहीं दिया। उनका आरोप है कि अमित शर्मा कहते हैं कि अंकुर यादव पैसे देगा। अंकुर यादव काफी समय से गायब चल रहा है। फोन करने पर वह किसानों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है और जान से मारने की धमकी देता है। भुगतान को लेकर किसानों ने मंडी सचिव, तराई खाद्य व्यापार संघ और मंडी एसोसिएशन बिलासपुर के पास भी गुहार भी लगाई थी, लेकिन कहीं बात नहीं बनी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने कई बार प्रदर्शन भी किया। मामला जब जिलाधिकारी के पास पहुंचा तो उन्होंने एसडीएम को जांच के आदेश दिए थे। एसडीएम डॉ. राजेश कुमार ने बुधवार को दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया था। जांच के बाद एसडीएम के आदेश पर बिलासपुर कोतवाली की पुलिस ने गुरुवार को किसानों को भुगतान नहीं करने के आरोपी तीनों आढ़तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed