फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   41 girls from the district received HPV vaccination in a special camp: Deputy Commissioner

विशेष शिविर में जिले की 41 बेटियों का हुआ एचपीवी टीकाकरण: उपायुक्त

Sun, 24 May 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 24 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
41 girls from the district received HPV vaccination in a special camp: Deputy Commissioner
जिले में आयोजित विशेष एचपीवी टीकाकरण शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम व अन्य। स्रोत: डी
31 मई को 30 स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित होगा विशेष टीकाकरण कैंप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के माध्यम से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को विशेष एचपीवी टीकाकरण शिविर लगाया गया।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि जिले भर में 41 बेटियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। अभियान के अगले चरण के तहत 31 मई को भी जिले के 30 चिह्नित स्वास्थ्य संस्थानों में यह विशेष एचपीवी टीकाकरण कैंप आयोजित किया जाएगा, ताकि छूटी हुई पात्र बालिकाओं को भी टीकाकरण का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले में 14 साल की आयु पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। जिला में कुल 2,735 पात्र बालिकाओं में से 24 मई तक 1,061 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। जिले में कुल 39 प्रतिशत कवरेज हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खंडवार टीकाकरण के अनुसार मार्कंड क्षेत्र में 246, घुमारवीं में 311, झंडूता में 343 और श्री नयना देवी जी क्षेत्र में 161 बालिकाओं का टीकाकरण 29 मार्च से 24 मई तक किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से छूटी हुई पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि वह छूटी हुई पात्र बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें और टीके से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने में सहयोग दें। यह टीकाकरण पूर्णतः सुरक्षित तथा निःशुल्क है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से संबंधित सभी विवरण यू-विन डिजिटल पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे हैं। अभिभावक पोर्टल पर पंजीकरण कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं अथवा सीधे नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर भी टीकाकरण करवा सकते हैं। टीकाकरण केंद्र पर बालिका का आयु प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक है। यह टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है, लेकिन इसके लिए अभिभावकों की सहमति आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वह 31 मई को आयोजित होने वाले विशेष एचपीवी टीकाकरण कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और पात्र बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed