Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   40,000 devotees reached Naina Devi temple on New Year and offered prayers.

Bilaspur News: नववर्ष पर नयना देवी मंदिर पहुंचे 40 हजार श्रद्धालु, की पूजा अर्चना

Thu, 01 Jan 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
40,000 devotees reached Naina Devi temple on New Year and offered prayers.
नव वर्ष पर सजा श्री नयना देवी जी मंदिर और दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
रात 2 बजे खुले मंदिर के कपाट, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन

प्रशासन, मंदिर न्यास ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख शांति की कामना की

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर में नव वर्ष के मौके पर करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट रात को 2 बजे खोल दिए गए। नव वर्ष पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

श्री नयना देवी जी में पिछले साल की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई। पिछले साल नव वर्ष पर 80 हजार और इस बार 40 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे। जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए भेजा जा रहा था। श्रद्धालुओं की लाइनें सेक्टर नंबर पांच तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने उचित प्रबंध किए थे। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए पूजा अर्चना की। हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। रात 12 बजे से 2 बजे तक मंदिर के कपाट बंद किए गए। इस दौरान माता की चार आरतियां हुई। इसके बाद 2 बजे मंदिर के कपाट खुले। 2 बजे से ही श्रद्धालु कतारों में लग गए थे। वहीं दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक मंदिर के कपाट बंद हुए। इस दौरान एक आरती हुई जिसके बाद कपाट खुल गए। सुरक्षा कर्मियों को भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि यात्रियों की सुविधा और यातायात नियंत्रण के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए थे। मेले के दौरान हर वाहन की कड़ी चेकिंग की गई ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। टोबा सीमा, घवांडल सीमा और रोपवे क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती रही।

नव वर्ष पर सजा श्री नयना देवी जी मंदिर और दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

नव वर्ष पर सजा श्री नयना देवी जी मंदिर और दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed