{"_id":"6adf9f4aeb9d52a9460a2b24","slug":"40-youths-learned-the-skills-of-water-sports-at-gobind-sagar-lake-bilaspur-news-c-92-1-bpr1005-170748-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में 40 युवाओं ने सीखा जल क्रीड़ाओं का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में 40 युवाओं ने सीखा जल क्रीड़ाओं का हुनर
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स प्रशिक्षण के समापन पर मुख्यातिथि के साथ प्रशिक्षु। स्रोत: जा
खेलेगा हिमाचल-जीतेगा हिमाचल अभियान का पहला चरण संपन्न, युवाओं को दिया गया निशुल्क प्रशिक्षण
छह नवंबर से दूसरे चरण में 30 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। प्रदेश के युवाओं को जल क्रीड़ाओं से जोड़ने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से शुरू किए गए खेलेगा हिमाचल-जीतेगा हिमाचल अभियान के प्रथम चरण का समापन हो गया। गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन और हिमाचल गोबिंद सागर वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से आयोजित अभियान के तहत गोबिंद सागर झील में 40 युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया।
समापन समारोह में लाडली फाउंडेशन जिला मंडी की जिला उपाध्यक्ष डॉ. अंकिता चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल गोबिंद सागर वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के संस्थापक ईशान अख्तर और गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर ने की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
डॉ. अंकिता चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अभियान के जरिये युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को स्विमिंग, कयाकिंग एवं केनोइंग, राफ्टिंग, रोइंग, ड्रैगन बोट, सेलिंग, वाटर सर्फिंग और स्टैंडअप पैडल जैसी जल क्रीड़ाओं की बुनियादी और व्यावहारिक जानकारी दी गई।