फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   4.53 lakhs withdrawn from a person's account in Talai

तलाई में व्यक्ति के खाते से निकाले 4.53 लाख रुपये

Thu, 08 Apr 2021 07:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
4.53 lakhs withdrawn from a person's account in Talai
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई क्षेत्र के नघ्यार में व्यक्ति के खाते से 4,53,000 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से छानबीन की गुहार लगाई है। इस पर एसीजेएम घुमारवीं ने पुलिस को भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आदेश मिलने के बाद पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार नघ्यार पंचायत के गांव भगतपुर निवासी रामनाथ ने स्टेट बैंक की शाखा तलाई के खाते से 4.53 लाख रुपये निकालने की शिकायत कोर्ट में दी है। रामनाथ ने बताया कि सितंबर 2020 में एक मोबाइल नंबर 9634224747 से उसके फोन पर कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे फोन नंबर एक्टिव करने के लिए आधार कार्ड का नंबर मांगा। कहा कि उसने फोन पर आधार नंबर बता दिया। उसके बाद उसने 24 सितंबर 2020 को खाते से 50 हजार रुपये निकाले। लेकिन 3 अक्तूबर को उसे खाते से 4.53 लाख रुपये निकालने का संदेश आया।
विज्ञापन

रामनाथ ने इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों से की, जो शिकायत छानबीन के लिए साइबर सेल बिलासपुर को भेज दी गई। उसके बाद अब अदालत के आदेश पर तलाई पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 420 के तहत छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तलाई पुलिस थाना ने घुमारवीं अदालत के आदेश पर मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस प्राथमिकता के आधार पर मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed