फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   38 people corona positive in the district, 20 patients defeated

जिला में कोरोना के 38 नए मामले पॉजिटिव

Thu, 21 Jul 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
38 people corona positive in the district, 20 patients defeated
बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामले दोगुना रफ्तार से बढ़ने लगे हैं। वीरवार को जिले में 38 मामले पॉजिटिव आए हैं, जबकि 20 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। जिले में सक्रिय मामलो की संख्या 127 हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 300 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 38 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उधर, 18 वर्ष की आयु से अधिक लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज लगाने के लिए 15 जुलाई से विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जिले में अभी तक 18 से 59 आयु वर्ग के 3450 लोग मुफ्त में कोरोना की बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिक अपनी दूसरी डोज के छह महीने के बाद बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। यह वैक्सीन सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन

आज यहां लगाई जाएगी बूस्टर डोज
शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कु ठेड़ा, हरलोग, पंजगाई, हेल्थ सब सेंटर परनाल, लद्दा, कोठी, डंगार, लेठवीं, चकराना, भपराल, बद्धाघाट, नसवाल, टकरेहड़ा, मेहरण, तंथा, कोट, त्यूण खास, पधयाण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा, छड़ोल, मलोखर, सलोआ, सिविल अस्पताल मारकंड और क्षेत्रीय अस्पताल में निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed