फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   3778 candidates take forest guard recruitment for 30 posts in Bilaspur

बिलासपुर में रविवार को 3778 अभ्यर्थियों ने दी फॉरेस्ट गार्ड की लिखित परीक्षा

Sun, 07 Nov 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
3778 candidates take forest guard recruitment for 30 posts in Bilaspur
बिलासपुर कॉलेज में फॉरेस्ट गार्ड का पेपर देने के लिए आए अभ्यार्थियों के वाहनों से भरा कॉलेज ग्रा? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में वनरक्षक के 30 पदों के लिए रविवार को 3778 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दीे। वन विभाग बिलासपुर ने लिखित परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए थे। विभाग ने अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे ही परीक्षा केंद्र में बुलवा लिया था।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के लिए राजकीय पीजी कॉलेज बिलासपुर और डीएवी स्कूल बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 1100001 से 1108000 अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थियों ने राजकीय कॉलेज में परीक्षा दी। वहीं 1108001 से 1112583 क्रमांक वाले अभ्यर्थी डीएवी स्कूल बिलासपुर में बनाए केंद्र में परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में पहुंच गए थे। वन विभाग के कर्मचारी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की जांच कर उन्हें अंदर भेज रहे थे। अभ्यर्थियों की ज्यादा भीड़ होने के कारण कर्मचारियों को काफी मश्क्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएफओ बिलासपुर ने बताया कि 3867 अभ्यार्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर पए थे। वहीं इन सब को विभाग ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए थे। रविवार को लिखित परीक्षा के लिए बनाए गए दो केंद्रों में 3778 ने वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा दी है।

बात दें कि वन रक्षक भर्ती का यह दूसरा पड़ाव है। शारीरिक दक्षता में सफल से अभ्यर्थियों के लिए अब लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। इन दोनों परीक्षाओं की मेरिट और कुछ अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सफल रहे अभ्यर्थी वन रक्षक की वर्दी पहन पाएंगे।
जिले में वन रक्षक बनने के लिए 12 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं जिसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3867 ही पास हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed