{"_id":"570695a74f1c1b5b18c812aa","slug":"36-unit-blood-donat-in-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुखाला में 36 ने किया रक्तदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुखाला में 36 ने किया रक्तदान
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)।
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के जुखाला में रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रक्तदान शिविर लगाने सहित भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर लघु नाटिका का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं ने संस्थान के प्रवक्ताओं और कर्मचारियों के साथ मिलकर संस्थान से लेकर गसौड़ बाजार तक जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
रक्तदान शिविर में 36 लोगों ने रक्तदान किया।
इसमें परमजीत, रूपलाल, संजय, संतोष चंदेल, ओम प्रकाश कपिल, रणवीर चौहान, धर्मेंद्र मेहता, राजीव कुमार सतीश ठाकुर, प्रशांत शर्मा, संजू कुमार, नगीन, राजीव, वीरेंद्र, दीपक, विकास, ईश्वर, अंकज सिंह, भारत भूषण, आशीष, पंकज, संजीव, दीक्षा, रीना कुमारी, दीक्षा कौशल, सुशील कुमार, कल्पना, परमजीत कौर, ज्योति देवी, रचना कुमारी, रजनीश कुमारी, प्रदीप शर्मा, उमेश चौहान, राम शर्मा, वर्षा और दीप आदि शामिल रहे। शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल की टीम में शामिल डा. जीडी जस्सल, स्टाफ नर्स भावना ठाकुर, स्वास्थ्य शिक्षक रोमा शर्मा, लक्ष्मी, पूर्ण चंद, मनोज कुमार, कमल किशोर, पुरुषोत्तम लाल, श्याम लाल और रणजीत ने सहयोग किया।
विज्ञापन
भाषण में सतलुज सदन की नगीन प्रथम
स्वस्थ भोजन, मधुमेह को मात विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में सतलुज सदन की नगीन, रावी सदन की सरोज कुमार और व्यास सदन की अनु ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रावी सदन की सुलक्षणा ने पहला स्थान हासिल किया। इसी सदन की रीना ने दूसरा और सतलुज सदन के अरुण ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा शशि ठाकुर, सुनील कुमार, चंपा देवी और वर्षा को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्रों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर लघ ुनाटिका प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
मधुमेह से बचने को जीवनशैली में करें परिवर्तन : राव
डाइट के प्रधानाचार्य जेएस राव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हम जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। प्रशिक्षुओं को समुदाय आधारित गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
साथ ही उन्होंने मधुमेह से बचने और स्वस्थ जीवन के लिए अपनी जीवन शैली में परिवर्तन खान-पान और कसरत आदि अपनाने की भी सलाह दी। प्रवक्ता डीके मेहता ने बताया कि यह सारी गतिविधियां कार्य अनुभव विषय के तहत आयोजित की जाती हैं। इससे प्रशिक्षुओं को समाज और समुदाय के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार किया जा सके।