फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   35,000 devotees bowed their heads at Nainadevi, praying for peace and happiness.

Bilaspur News: नयनादेवी में 35 हजार श्रद्धालुओं टेका माथा, सुख-शांति की कामना

Thu, 26 Mar 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
35,000 devotees bowed their heads at Nainadevi, praying for peace and happiness.
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
अष्टमी पर माता के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
विज्ञापन

जगह-जगह की लंगर की व्यवस्था



संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में वीरवार को अष्टमी की धूम रही। करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में माथा टेका। वहीं सातवें नवरात्र में मंदिर में 18,54,856 रुपये का चढ़ावा चढ़ा।

वीरवार को श्री नयना देवी जी मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट रात 2 बजे खोल दिए गए। 2 बजे से पहले ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार में लगना शुरू हो गई। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और दूसरे प्रदेशों से भी पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण के लिए मंदिर क्षेत्र में तैनात सुरक्षा कर्मियों, पुलिसकर्मियों, होमगार्ड के जवानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालुओं को जत्थों में दर्शन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए पूजा-अर्चना की। हवन कर घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं समाजसेवी संस्थाओं की ओर से लंगर लगाए गए। मंदिर न्यास अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंदिर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस और गृह रक्षक चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed