{"_id":"63f74a33c637e691f90d87d4","slug":"35-year-old-woman-dies-after-falling-from-a-tree-bilaspur-news-c-19-1-69298-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेड़ से गिरकर 35 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेड़ से गिरकर 35 वर्षीय महिला की मौत
Thu, 23 Feb 2023 04:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 23 Feb 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
-जामली गांव में हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
बिलासपुर। सदर थाना के तहत जामली गांव में एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। हादसे के समय महिला पेड़ से पत्ते तोड़ रहीं थीं। घायल महिला को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।
जानकारी के अनुसार सोनू देवी (35) पत्नी विजय पाल निवासी गांव जामली जिला बिलासपुर घर से कुछ दूर पेड़ पर चढ़ कर पत्ते तोड़ रहीं थीं कि इसी बीच वह नीचे गिर गईं। पेड़ से नीचे गिरता देख परिजन सोनू देवी के पास पहुंचे। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। संवाद