{"_id":"6ae0f8646f0cfe302106da16","slug":"34-kg-of-charas-cannabis-resin-seized-from-a-vehicle-youth-from-haryana-arrested-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-170798-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गाड़ी से 3.4 किलो चरस बरामद, हरियाणा का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गाड़ी से 3.4 किलो चरस बरामद, हरियाणा का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मल्यावर संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान घुमारवीं पुलिस को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुमारवीं पुलिस ने मल्यावर संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 3.4 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में हरियाणा निवासी 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्तूबर को टीम मल्यावर संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 3.4 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान उमेश निवासी गांव व डाकघर गढ़वाल, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। जिले में जुलाई से अक्तूबर तक नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 12.99 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस अवधि में फोरलेन पर नाकाबंदी, वाहनों की जांच और गश्त के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा और जम्मू के आरोपी भी शामिल हैं।
जुलाई में पडगल के पास स्कूटी से 1.09 किलोग्राम चरस बरामद कर पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। बैरी में 140.65 ग्राम चरस के साथ एक युवक पकड़ा गया था। वहीं, पल्थी के पास एक कार से 44.7 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इसी महीने धराड़सानी फोरलेन लिंक रोड पर 910 ग्राम चरस के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
अगस्त में भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। बरमाणा के एसीसी चौक के पास एक व्यक्ति से 324.66 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद 26 अगस्त को बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर एक कार से 4.523 किलोग्राम चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सितंबर में नम्होल के पास ब्रह्मपुखर में 510 ग्राम चरस के साथ अर्की के दो युवकों को पकड़ा गया। वहीं, समलेटू के पास एचआरटीसी बस में सवार एक युवक से करीब दो किलोग्राम चरस बरामद की गई। इसके अलावा सितंबर की शुरुआत में सदर थाना क्षेत्र में दो आरोपियों से 47.41 ग्राम चरस भी बरामद हुई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि नशा तस्करी से जुड़े मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस चरस नेटवर्क के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।