फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एक भी नया विकास का कार्य गिनाएं सांसद अनुराग ठाकुर

एक भी नया विकास का कार्य गिनाएं सांसद अनुराग ठाकुर

Fri, 31 Aug 2018 08:48 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
एक भी नया विकास का कार्य गिनाएं सांसद अनुराग ठाकुर

विज्ञापन
एक भी नया विकास का कार्य गिनाएं सांसद अनुराग ठाकुर
युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक राणा ने विकासात्मक मुद्दों पर की घेराबंदी
रेल योजनाओं सहित अन्य विकास कार्यों पर जनता से छल करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की कारगुजारियों के बारे लोगों को बताया जाएगा। युकां ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार को घेरने के लिए रणनीति भी तय कर चुकी है। वहीं उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर हमला बोला।
कहा कि प्रदेश भर में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विकास के मसलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की भी जमकर घेराबंदी की। उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को जुमलों की सरकार करार देते हुए कहा कि केवल जनता को गुमराह करने के लिए ही वायदे किए गए थे। जबकि धरातल पर कोई भी काम नहीं हो पाया है। चाहे रेल लाइन सहित अन्य विकास कार्यों की बात हो। तीन बार के सांसद अनुराग ठाकुर ने हर बार जनता को ठगा।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि अनुराग ठाकुर अपना कोई भी एक विकास का काम बताएं। 2014 में चुनाव के वक्त वायदा किया था कि हमीरपुर तक रेल लाइन पहुंचाएंगे लेकिन आज दिन तक डीपीआर तक नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बात की जाए तो बिलासपुर से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का अपने जिला की तरफ जरा भी ध्यान नहीं है। यहां डेंगू ने पांव पसारे हैं और तेजी से फैल रहे वायरस ने अब तक आठ सौ से ज्यादा लोगों को बीमार करके रख दिया।

कहा कि एम्स का काम आज दिन तक शुरू नहीं हो सका। इस साल 21 जून को ली आरटीआई की जानकारी के मुताबिक एम्स के लिए एक पैसा तक स्वीकृत नहीं हो सका है। 2021 तक एम्स का कार्य पूरा करने का ऐलान करने वाली केंद्र सरकार क्या इस अवधि तक यह काम पूरा कर पाएगी। यह एक बड़ा सवाल बिलासपुर की जनता के जेहन में घूम रहा है। उन्होंने कहा कि जब युवा कांग्रेस ने मसला उठाया था तो सिर्फ बाउंडरी वाल लगाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed