{"_id":"5b895b5642c79246400ab912","slug":"31535728470-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनैतिक दलों के साथ बैठक का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनैतिक दलों के साथ बैठक का किया आयोजन
Updated Fri, 31 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्र नागरिकों के नाम फोटो मतदाता सूचि में दर्ज होना जरूरी
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों बिलासपुर इकाई के पदाधिकारियों के साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि फोटो मतदान सूचियां त्रृटि रहित तैयार की जाएं और शतप्रतिशत पात्र नागरिकों के नाम फोटो मतदाता सूचि में दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने समस्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे इस कार्य के लिए नियुक्त संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा जिला मुख्यालय से विकास खंड स्तर तक अपने-अपने दलों के प्रतिनिधियों को निर्देश जारी करें।
उन्होंने बताया कि पहली जनवरी 2019 को अहर्ता तिथि मानते हुए प्रथम सितंबर से 31 अक्तूबर तक फोटो मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी 2019 को फोटो युक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से बीजेपी से भीम सिंह चंदेल, आईएनसी से हेम राज ठाकुर, निर्वाचन तहसीलदार वीना कुमारी, निर्वाचन कानूनगो विपिन कुमार भी उपस्थित रहे।
.--
..जारी