फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चौथे जनमंच में बांटे जाएंगे 130 एलपीजी कनेक्शन : भाटिया

चौथे जनमंच में बांटे जाएंगे 130 एलपीजी कनेक्शन : भाटिया

Wed, 29 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
चौथे जनमंच में बांटे जाएंगे 130 एलपीजी कनेक्शन : भाटिया
एलपीजी की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिले को राज्य सरकार की ओर से 37.50 लाख रुपये बजट का प्रावधान किया गया है। जबकि जिले भर से विभाग के पास गृहिणी सुविधा योजना के तहत 13339 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं इस योजना के तहत दो सितंबर को कुठेड़ा में आयोजित होने वाले चौथे जनमंच कार्यक्रम के तहत दो सितंबर को गृहिणी सुविधा योजना के तहत 130 निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे। खबर की पुष्टि उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने की है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिला बिलासपुर में 37.50 लाख रुपये का बजट का प्रावधान रखा गया है। इसके तहत अब तक कुल 13,339 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 5032 आवेदन पत्र ऑन लाइन डी. डुप्लीकेशन दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1,970 मामलों में स्वीकृति प्रदान की गई है। गृहिणी सुविधा योजना की प्रतिदिन की प्रगति की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से विशेष रूप से महिलाओं के लिए गृहिणी सुविधा योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा सभी पात्र परिवारों को एलपीजी सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में शामिल नहीं होने वाले उन परिवारों को एलपीजी कनेक्शन और गैस स्टोब उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत उन परिवारों को हिमाचल गृहिणी सुविधा से जोड़ा जाएगा जो परिवार उज्ज्वला योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। प्रदेश सरकार हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना में लोगों को निशुल्क गैस सुविधा प्रदान कर रही है। लोगों से गैस कनेक्शन से लेकर प्रथम रिफिल तक कोई भी पैसे नहीं लिए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed