{"_id":"5ab2a2234f1c1b00768b6e04","slug":"31521656355-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन नयना देवी पहुंचे 15 हजार भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन नयना देवी पहुंचे 15 हजार भक्त
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे नवरात्र पर नयनादेवी में 15 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
साढ़े पांच लाख चढ़ावा चढ़ा गए श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी में चौथे चैत्र नवरात्र पर दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। तीसरे नवरात्र पर 12 हजार श्रद्धालु माता के दर माथा टेकने पहुंचे थे। जयकारों से पूरा नयनादेवी मंदिर परिसर गूंजता रहा।
तीसरे नवरात्र पर 12 हजार श्रद्धालुओं ने आठ लाख 7118 रुपये का चढ़ावा मां के चरणों में चढ़ाया। इसके अलावा 51.600 मिलीग्राम सोना, एक किलो 400 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं ने दान की। वहीं विदेशी मुद्रा में 120 आस्ट्रेलियाई डॉलर, 22 यूएस डॉलर, 25 कैनेडा डॉलर भी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए। मंदिर के कपाट सुबह दो बजे ही खोल दिए गए थे। रात से मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर न्यास और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं। श्रद्धालुओं को लाइनों में मां के दर्शन करवाए जा रहे हैं।
एसडीएम स्वारघाट एवं मंदिर न्यास अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि दूसरे नवरात्र पर साढ़े पांच लाख के करीब चढ़ावा चढ़ा है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कर्मचारियों को लापरवाही न बरतने को कहा गया है।