{"_id":"5a5cdcf64f1c1ba3268b48c0","slug":"31516035318-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में धूमधाम से मनाया सेना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में धूमधाम से मनाया सेना दिवस
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला में सेना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। बिलासपुर के चंगर सेक्टर में शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी दिल्ली जाने से पहले कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी मलिका नड्डा, सदर विधायक सुभाष ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल, एसपी अंजुम आरा ने भी शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि भारतीय सेना का एक गौरवशाली इतिहास है। यह विश्व की श्रेष्ठतम सेनाओं में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हर दीपावली सरहद पर तैनात सैनिकों के साथ मनाते हैं ताकि पूरे देश में यह संदेश जाता रहे कि सरहद पर हमारे मुस्तैद सैनिक हैं तभी हम देश में सुरक्षित हैं। वहीं समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने कहा कि प्रथम सेना दिवस वर्ष 1948 में लेफ्टिनेंट जनरल फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की अध्यक्षता में मनाया गया था। भारतीय सेना का सर्वोच्च वीरता का युद्ध पदक यानी परमवीर चक्र सर्वप्रथम हिमाचल के वीर सैनिक सोमनाथ शर्मा को मिलने का गौरव प्राप्त है।
इस अवसर पर कै. हंसराज, कै. दाता राम, कै. संजय चौधरी, कै. प्रीतम भभौरिया, सुभाष चंद, राम लाल, कै. जोगिंद्र सेन, अमरनाथ धीमान, सेना मेडल से सम्मानित कै. योगेंद्र पाल, वीर चक्र से सम्मानित कै. रूप लाल सहित अन्य मौजूद रहे।