{"_id":"5a5c95a14f1c1b84268b487e","slug":"31516017057-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचाए विकासात्मक नीतियों को: अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचाए विकासात्मक नीतियों को: अनुराग
Updated Mon, 15 Jan 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के भराड़ी, दधोल और घुमारवीं में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की विकासात्मक नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि सरकार की योजनाएं गरीब व्यक्ति तक पहुंच सकें।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को घुमारवीं क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गर्ग की रिकॉर्ड जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस लें, ताकि 2019 में एक बार फिर से केंद्र में भाजपा सरकार बन सके और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन सकें।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार की ओर से भेजा जा रहा एक-एक पैसा विकास में लगे, इसकी जिम्मेवारी मंडल में बैठे पदाधिकारियों को देखनी है। पैसे की बर्बादी न हो, विकासात्मक कार्यों के लिए भेजा गया पैसा समय पर खर्च हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। इस दौरान दधोल सहकारी सभा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5100 रुपये का चेक अनुराग ठाकुर को सौंपा।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा नेता विक्रम शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री जोरावर पटियाल, सुरेश ठाकुर, उषा ठाकुर, अनिशा शर्मा, रविंद्र मल्होत्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।