फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पेंशनरों ने सरकार पर लगाया विश्वासघात का आरोप

पेंशनरों ने सरकार पर लगाया विश्वासघात का आरोप

Tue, 17 Oct 2017 11:40 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों ने सरकार पर लगाया विश्वासघात का आरोप
demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगाया है। पेंशनरों का कहना है कि उन्होंने जिंदगी के सुनहरे दिन प्रदेश की तरक्की के लिए लगा दिए, लेकिन अब उन्हें सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। ऐेसे में वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर प्रधान जगदीश दिनेश, वरिष्ठ उपप्रधान जसवंत चंदेल, प्रवक्ता हुकम सिंह ठाकुर, संगठन सचिव गोपाल शर्मा, महासचिव डॉ. उपेंद्र ने पेंशनरों की पीड़ा को उजागर करते हुए कहा है कि प्रदेश की हर सरकार ने पेंशनर्स को भरोसा देकर उनसे विश्वासघात किया है। हालांकि प्रदेश सरकार पेंशनर्स पंजाब की तर्ज पर सभी वित्तीय लाभ देने को वचनबद्ध है। मगर अब तक प्रदेश को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने वाले पेंशनर्स मात्र ठगे गए हैं। मुख्यमंत्री ने दो सार्वजनिक मंच से घोषणा करने पर पेंशनर्स को मूल पेंशन में लाने की अधिसूचना जारी ना कर निराश किया है। एसोसिएशन के नेताओं से कहा कि पेंशनर उसी दल का समर्थन करेंगे जो अपने चुनावी घोषणापत्र में पेंशनर को पंजाब की तर्ज पर सभी वित्तीय लाभ और सुविधाएं प्रदान करने का वादा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed