{"_id":"6874f847e775bce7950e1f60","slug":"31-women-of-the-district-were-given-beauty-parlor-training-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-140559-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले की 31 महिलाओं को दिया ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले की 31 महिलाओं को दिया ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण
Mon, 14 Jul 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रत
-आरएसईटीआई बिलासपुर के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) बिलासपुर की ओर से जिले में आयोजित ब्यूटी पार्लर के 35 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। इसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूह और बीपीएल परिवार से 31 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा और अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्र शेखर यादव ने महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे। सभी से आग्रह किया कि वह स्वरोजगार के तौर पर ब्यूटी पार्लर से जुड़कर अपनी आजीविका कमाएं। अजय कुमार ने कहा कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है। इसमें जिले के 18 से 45 साल के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए ड्रेस डिजाईनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग बनाना, खिलौना बनाना, कंप्यूटर बेसिक, मोटर ड्राइविंग आदि में प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने लोगों को बैंक द्वारा चलाई जा रही अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा स्वरोजगार हेतु मुद्रा लोन, स्टैंड उप इंडिया और बहुत-सी अन्य ऋण सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है।