{"_id":"60296b448ebc3ee8f61a3db2","slug":"29-256-children-received-polio-supplements-in-the-district-bilaspur-news-sml3609873152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में 30270 में से 29,256 बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में 30270 में से 29,256 बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पंतेहड़ा में प्रधान नीरज शर्मा ने बच्चे को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर की अभियान की शुरु?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रावमापा बस्सी में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर की।
इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच विशेष तौर पर मौजूद रहे। वहीं, अभियान के पहले दिन जिले में 29,256 नौनिहालों को दवाई पिलाई गई, जो विभाग की ओर से तय किए गए टारगेट का 70.15 फीसदी रहा।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि बिलासपुर आरएच के आसपास के क्षेत्र में 1002, घुमारवीं में 7652, झंडूता में 9689 और मार्कंडेय और श्री नयना देवी जी में 10,913 नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गईं। उन्होंने कहा कि पहले दिन के लिए 30,270 बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब जो भी बच्चे छूट गए हैं उन्हें 15 और 16 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। बिलासपुर बस अड्डा में रोटरी क्लब रोट्रेक्ट क्लब ने पोलियो अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं रोटरी क्लब की ओर से बच्चों को लुभाने के लिए टॉय कार, डफली, लॉलीपॉप, और चॉकलेट भी दी गई। असिस्टेंट गर्वनर 21-22 रोटेरियन डॉ. हरि ओम सरीन ने बताया कि क्लब समय-समय पर लोगों के हित के लिए ऐसे कई कार्यक्रम करता रहता है। इस अवसर पर क्लब सचिव आरएन शर्मा, सुनील गुप्ता, टीडी टंडन, चंदन शर्मा, भीष्म शर्मा, संजय सैणी, दिनेश शर्मा, जेपी सिंह, मदन चंदेल, रमेश गुप्ता, राघव हांडा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधायक ने किया शुभारंभ
बरठीं (बिलासपुर)। विधायक जीत राम कटवाल ने उपमंडल स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नागरिक चिकित्सालय बरठीं में शिशुओं को पोलियो ड्राप्स पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा लेने से न छूटे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अपने घरों के नजदीक स्थापित पल्स पोलियो बूथ पर ले जाकर अवश्य पिलाएं।
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के सिविल अस्पताल घुमारवीं में उपमंडलाधिकारी घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। शर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 1995 से चला है और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों से 2014 में भारत को पोलियो फ्री घोषित कर दिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाना न भूलें।