{"_id":"61c8a5f01b5905738d4efca8","slug":"28-thousand-people-came-in-naina-devi-temple-on-sunday-bilaspur-news-sml3947551115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को श्री नयना देवी जी में 28 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को श्री नयना देवी जी में 28 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में माथा टेकने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को 28 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। हालांकि रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने भी मां नयना के दर्शनों और पूजा अर्चना के लिए पहुंचना था। अचानक उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया और उनके आगमन को लेकर मंदिर और जिला प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम के दौरे को लेकर रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं को ऊपर गुफा के समीप गाड़ियां लाने से रोका गया जिसके चलते श्रद्धालु भी काफी परेशान हुए। सीएम के आगमन को लेकर श्री नयना देवी जी में पुलिस बल और होमगार्ड तैनात किए थे और सुरक्षा कड़ी की गई थी लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया। रविवार की छुट्टी के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिर में भारी आवाजाही रही।
विज्ञापन
दोपहर की आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ फ्लाईओवर को पार कर गई थी। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। ठंडी तेज हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा। एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ने कहा कि पंजाब सीएम का श्री नयना देवी जी दर्शन का कार्यक्रम था जो किन्हीं कारणों से रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।