{"_id":"64f70f55caaa6291690731af","slug":"2787-applied-for-admission-in-jnv-in-class-vi-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-5111-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जेएनवी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 2,787 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जेएनवी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 2,787 ने किया आवेदन
विज्ञापन
-आवेदन प्रक्रिया बंद, 20 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई है। दाखिले के लिए 2,787 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी 2024 को होगी।
जेएनवी कोठीपुरा में दाखिला लेने की आखिरी तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के लिए दो दिन का समय दिया गया था। पिछले साल छठी कक्षा में प्रवेश के लिए कुल 2,468 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इस बार यह संख्या बढ़कर 2,787 हो गई है। प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी 2024 को होगी। परीक्षा के करीब 15 दिन पहले विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। प्राचार्य सतीश जोशी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के लिए पूरी लगन से तैयारी करने का आग्रह किया।