{"_id":"5705075b4f1c1b1559c810d1","slug":"25-thousands-student-give-base-line-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल 25 हजार छात्र देंगे बेस लाइन आकलन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल 25 हजार छात्र देंगे बेस लाइन आकलन परीक्षा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को शिक्षा ग्रहण करते समय आने वाली कठिनाइयों और लर्निंग गैप खत्म करने के लिए जिला के सरकारी स्कूलों के 25 हजार छात्र आठ अप्रैल को बेस लाइन परीक्षा देंगे। इनमें 13 हजार प्राथमिक स्कूलों के 12 हजार उच्च प्राथमिक स्कूलों के नौनिहाल बेस लाइन आकलन परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं सर्व शिक्षा अभियान बिलासपुर आठ अप्रैल को बच्चों का उपलब्धि स्तर जांचने के लिए बेस लाइन आकलन परीक्षा का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
इसमें जिला के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले 13000 बच्चे और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले 12000 बच्चे भाग लेंगे। बेस लाइन आकलन परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा ग्रहण करते समय आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है।
विज्ञापन
लर्निंग गैप को जांचने के बाद इसका समाधान किया जाएगा। इससे बच्चे अपनी कक्षा के अनुसार और आयु के अनुसार पढने-लिखने और सामान्य गणित का ज्ञान हासिल कर सकेंगे। बेस लाइन आकलन परीक्षा के बाद पढ़ाने की विधियों और अध्यापक प्रशिक्षण का शेड्यूल तैयार करके शिक्षा रोचक एवं गुणवत्ता युक्त बनाया जाएगा।
जिला परियोजना अधिकारी एसएसए और आरएमएसए जेएस राव ने बताया कि यह आकलन परीक्षा दूसरी से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से बच्चों को इस आकलन परीक्षा के लिए तैयार तथा प्रेरित करने का आह्वान किया है।