{"_id":"659001ac201e9e3f310df741","slug":"25-students-of-bilaspur-college-selected-for-five-star-hotel-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-10895-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज के 25 विद्यार्थी पांच सितारा होटल के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज के 25 विद्यार्थी पांच सितारा होटल के लिए चयनित
विज्ञापन
-पिछले साल भी छात्रों ने प्राप्त की थी 100 प्रतिशत प्री प्लेसमेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के बीवॉक हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन विभाग के अंतिम वर्ष के 25 छात्रों का चयन पांच सितारा होटल के लिए हुआ हैं। इन छात्रों ने ताज, ओबेरॉय, जेडब्ल्यू मैरिएट, फेयर माउंट, इंटरकांटिनेंटल ग्रुप और डिबेंचर होटल्स जैसे पांच सितारा होटल में प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त की है।
इन छात्रों में अवनीश चौहान, अंजली देवी, आर्यन, अविनाश कुमार, बालमुकुंद, बंदना ठाकुर, साहिल कुमार, विजय कुमार, राहुल शर्मा, धीरज कुमार, यासिर मोहम्मद, सौरभ कुमार, अभिषेक भारद्वाज, शिवानी, पूजा शर्मा, विनीता, शालिनी, नैना कुमारी, बिट्टू कुमार, नरेंद्र कुमार, राम सिंह, संजीव कुमार, कनु, ललित कुमार, करण कुमार शामिल हैं। पिछले वर्ष भी महाविद्यालय के बीवॉक हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन के पूरे बैच ने 100 प्रतिशत प्री प्लेसमेंट प्राप्त किया था। विभाग की विनीता का चयन होटल फेयर माउंट जयपुर में फ्रंट ऑफिस एंबेसडर के पद पर हुआ है। विनीता ने बताया कि वह इस अवसर के लिए आभारी है और होटल फेयर माउंट में अपने कौशल का योगदान करने के लिए उत्साहित है। बीवॉक विभाग के शिक्षक पूर्वेश पंडित ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने बताया कि 100 प्रतिशत प्री प्लेसमेंट सफलता दर हमारे छात्रों के समर्पण और कौशल का एक प्रमाण है। इस अवसर पर बीवॉक विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. रणजीत सिंह, प्रो. अमित चंदेल, प्रो. प्रेम, प्रो. किशोर, प्रो. विनोद, प्रो. कर्म चंद, गौतम दत्त, मोनिका कुमारी, सरस्वती और अन्य उपस्थित रहे।