{"_id":"678fab4d682531208c00c208","slug":"25-students-from-five-schools-will-visit-isro-center-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-130682-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले के पांच स्कूलों के 25 विद्यार्थी इसरो केंद्र का करेंगे भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले के पांच स्कूलों के 25 विद्यार्थी इसरो केंद्र का करेंगे भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयन के लिए पास करनी होगी लिखित परीक्षा
इसरो से संबंधित अधिकारी लेंगे परीक्षा
बिलासपुर, नम्होल, बरठीं, कपाहड़ा, डंगार स्कूल के विद्यार्थी होंगे चयनित
प्रियंका ठाकुर
बिलासपुर। जिले के पांच स्कूलों के 25 विद्यार्थी अहमदाबाद में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र और गुजरात साइंस सिटी का भ्रमण करेंगे। इससे पहले विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा पास करने वाले 25 विद्यार्थियों का चयन भ्रमण के लिए किया जाएगा।
वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर, नम्होल, बरठीं, कपाहड़ा और डंगार स्कूल से पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसरो से संबंधित अधिकारी पहले स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा लेंगे। परीक्षा में पहले 25 स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को इसरो जाने का मौका मिलेगा। इन स्कूलों में ही स्पेस लैब बनाई जा रही हैं। लैब में इसरो द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत इस भ्रमण को आयोजित किया जा रहा है।
अहमदाबाद स्थित इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र एसएसी संचार, प्रसारण, सुदूर संवेदन और आपदा निगरानी/शमन के क्षेत्रों में संचार, नेविगेशन, पृथ्वी अवलोकन, ग्रहीय पेलोड, संबंधित डाटा प्रसंस्करण और ग्राउंड प्रणालियों के विकास, निर्माण और योग्यता के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा विद्यार्थियों को गुजरात साइंस सिटी के तहत देश का सबसे बड़े स्पेस म्यूजियम भी दिखाया जाएगा। अत्याधुनिक आईमैक्स थ्री डी थिएटर, ऊर्जा पार्क, जीवन विज्ञान पार्क, संगीतमय फव्वारे और एक एम्फीथिएटर प्लैनेट अर्थ पवेलियन, ऑफ स्पेस, लाइफ साइंस पार्क भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ रहे विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। गत वर्ष जिले के 10 विद्यार्थी इसरो केंद्र का भ्रमण करने गए थे।
छात्र पाठशाला बिलासपुर सहित जिले की पांच स्कूलों से इसरो केंद्र भ्रमण के लिए 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। चयन से पहले विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी।
-श्याम लाल चौधरी, प्रधानाचार्य, छात्र पाठशाला बिलासपुर