फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   2.40 crore spent on development work in Dadhol: Dharmani

दधोल में विकास कार्यों पर 2.40 करोड़ खर्च : धर्माणी

Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
2.40 crore spent on development work in Dadhol: Dharmani
दधोल कलां में सड़क का उद्घाटन करते मंत्री राजेश धर्माणी व उपस्थित ग्रामीण । संवाद
दधोल कलां से सिद्ध चानो मंदिर सड़क की टारिंग, मैटलिंग का किया लोकार्पण
विज्ञापन

बोले, क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को करेंगे मजबूत

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने 63.78 लाख से दधोल कलां से सिद्ध चानो मंदिर होते हुए भेल तक सड़क की मैटलिंग और टारिंग कार्य का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने दधोल कलां से बल्ह सड़क पर 16 लाख से प्रस्तावित पुलिया का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
उन्होंने कहा कि दधोल पंचायत में विकास कार्यों पर लगभग 2.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पानी की समस्या के समाधान के लिए कई परियोजनाओं को पूरा किया गया है। जसवानी गांव में 1.30 लाख से नई पाइप लाइन बिछाई गई। दधोल कलां में 1.44 लाख की पाइप लाइन बिछाई गई। दधोल कलां में टैंक से 1 लाख 21 हजार रुपये की लागत से पाइपलाइन डाली गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा पंचायत क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए काम किया गया है। जसवानी में 4.12 लाख की लागत से लिंक रोड का सीमेंट कंक्रीट कार्य किया गया। दधोल कलां से बल्ह गांव तक लिंक रोड के निर्माण पर 12 लाख 46 हजार रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दधोल कलां से सिद्ध चानो मंदिर होते हुए भेल तक सड़क की मैटलिंग और टारिंग पर 63 लाख 78 हजार रुपये खर्च किए गए। विद्युत बोर्ड ने पंचायत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए पनियाली छंदोह में 2 लाख की लागत से ट्रांसफार्मर को 25 केवीए से 63 केवीए तक अपग्रेड किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान पुरुषोत्तम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed