फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   24 healthcare workers trained in breastfeeding and infant nutrition at AIIMS

Bilaspur News: एम्स में 24 स्वास्थ्य कर्मियों को स्तनपान और शिशु पोषण का प्रशिक्षण

Fri, 25 Sep 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
24 healthcare workers trained in breastfeeding and infant nutrition at AIIMS
बीपीएनआई के सहयोग से सात दिवसीय राष्ट्रीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में माताओं और छोटे बच्चों को स्तनपान व बेहतर पोषण संबंधी परामर्श देने के लिए सात दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। नवजात शिशु विज्ञान विभाग की ओर से ब्रेस्टफीडिंग प्रमोशन नेटवर्क ऑफ इंडिया (बीपीएनआई), दिल्ली के सहयोग से स्तनपान एवं शिशु व बाल आहार (आईवाईसीएफ) परामर्शदाता विषय पर राष्ट्रीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 21 से 27 सितंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण में एम्स के 24 स्वास्थ्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण प्रशासनिक भवन की स्किल लैब और मेडिकल एजुकेशन यूनिट में हो रहा है। प्रतिभागियों को माताओं की समस्याएं समझने, उनकी बात सुनने, स्तनपान के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने और जटिलताओं के समाधान के लिए प्रभावी परामर्श की तकनीक सिखाई जा रही है। पाठ्यक्रम में स्तनपान सहायता, बेहतर पूरक आहार, एचआईवी के संदर्भ में शिशु आहार तथा बच्चों की विकास निगरानी और ग्रोथ चार्ट की व्याख्या शामिल है।

सात दिनों में कक्षा आधारित प्रशिक्षण के साथ कौशल निर्माण अभ्यास और व्यावहारिक नैदानिक सत्र भी होंगे। राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। एम्स बिलासपुर की स्थानीय पाठ्यक्रम समन्वयक एवं नवजात शिशु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नलिनी ए. कार्यक्रम का समन्वय कर रही हैं। डॉ. नलिनी ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के परामर्श कौशल को मजबूत करने से माताओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। प्रशिक्षण से स्वास्थ्यकर्मी परिवारों को शिशु पोषण से जुड़े सही निर्णय लेने में अधिक प्रभावी ढंग से सहयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed