{"_id":"661a814db3b00b61fb01ceaa","slug":"217-grams-of-hashish-recovered-from-the-car-two-youth-arrested-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-115874-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कार से 217 ग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कार से 217 ग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
- पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा पर पकड़े आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस की विशेष टीम ने बलोह टोल प्लाजा पर एक कार से 217 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम शुक्रवार रात को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गश्त कर रही थी। बलोह टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर एक में सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उस कार को टोल प्लाजा पर रोका गया। तलाशी लेने पर 217 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान यादव सिंह निवासी गांव पीनी डाकघर कसलड़ी तहसील भुंतर जिला कुल्लू और सूरज पुत्र निवासी गांव टपरुबाई तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।