{"_id":"5c9e56c9bdec2213e3054fb9","slug":"21553880777-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के दो परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे रहे धुंधले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के दो परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे रहे धुंधले
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के दो परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे रहे धुंधले
बिलासपुर। जिले के दो परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों का फोकस धुंधला पाया गया है। कैमरे में बच्चे तो दिखाई दे रहे हैं लेकिन बच्चों की गतिविधि पर कैमरा पूरी नजर नहीं रख पा रहा है। दरअसल, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के दौरान जिले भर के परीक्षा केंद्रों का दौरा किया तो हर स्थान पर सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर थी लेकिन दो परीक्षा केंद्रों में शिक्षा विभाग सीसीटीवी की कार्यप्रणाली पर बार-बार शक जाहिर कर रहा है।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि सीसीटीवी कैमरे की क्वालिटी खराब थी या फिर कोई अन्य कारण लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर लिखित रूप से किसी की शिकायत आती है तो इन दो केंद्रों की जांच की जाएगी। सीसीटीवी के फोकस में क्या कमी थी इसकी भी जांच होगी।
शिक्षा विभाग उपनिदेशक बिलासपुर अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि कैमरे के आगे जाला या फिर कैमरे के लैंस में गंदगी भी सीसीटीवी के फोकस में परेशानी पैदा कर सकती है क्योंकि जिला के कुछ केंद्र ऐसे भी हैं जिन्होंने एक साल पहले से ही परीक्षा केंद्रों में कैमरे लगाए हुए थे लेकिन अगर जांच के आदेश आएंगे तो हर पहलू की जांच गहनता से की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिलासपुर जिला में 114 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे जिसमें 111 सरकारी और 3 निजी स्कूल शामिल थे। इन सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया है। सभी केंद्रों में परीक्षा शुरू होने से पहले सीसीटीवी कैमरे लग गए थे। वहीं, इन सभी परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मानीटरिंग स्कूल शिक्षा बोर्ड कर रहा है।
इनसेट-
तीन माह तक रखा जाएगा सीसीटीवी का रिकॉर्ड
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड तीन माह तक रखा जाएगा। यह आदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से जारी किया गया है। अगर तीन माह के भीतर कोई शिकायत आती है तो परीक्षा केंद्र का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।
इनसेट...
शिकायत आएगी तो होगी जांच
जिले के दो परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे की क्वालिटी कम है। अगर शिकायत आती है तो केंद्रों की जांच की जाएगी। तीन माह तक सभी केंद्रों के क्लिप रखने के आदेश हैं।
-अमर सिंह ठाकुर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर