{"_id":"5b88412d42c79246452dff47","slug":"21535656237-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक पाने को एकजुट हों यूपी-उतराखंड के सिख :रामूवालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक पाने को एकजुट हों यूपी-उतराखंड के सिख :रामूवालिया
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। प्रदेश के पूर्व कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा है कि अगर सिखों को सरकारों से अपना हक लेना होगा तो सभी को एक प्लेटफार्म पर एकत्र होना ही होगा। उन्होंने कहा कि सभी सिख इस बार के चुनाव में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दें, ताकि सरकारें भी उनकी ताकत को समझ लेें।
पूर्व कारागार मंत्री बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम अलीपुर ठेका के मजरा बाजवा फार्म पर सिख समाज की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की परेशानी को सरकारों को समझना चाहिए और सभी किसानों की समस्या का निदान भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने जो सभी किसानों को सम्मान दिया है, वह किसी सरकार ने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सभी सिख अपनी ताकत को पहचाने और आगामी चुनाव में ए क प्लेटफार्म पर एकत्र होकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि यूपी व उत्ताखंड में इस मर्तबा सपा की ही परचम लहराएगा। सिखों ने जो बोल सो निहाल के जयकारे के साथ पूर्व मंत्री का समर्थन किया। इससे पूर्व सभी ने पूर्व मंत्री का बरेली से आने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर भपेंद्र सिंह बाजबा, अमरीक सिंह बाजबा, गगनदीप सिंह बाजबा, अमरजीत सिंह, जसबीर सिंह जस्सा, बलविंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, प्रताप सिंह, बलवीर सिंह आदि ने मौजूद रहे। इसके बाद वह उत्तराखंड को रवाना हो गए।