{"_id":"5b2d34194f1c1b315d8b6a0a","slug":"21529689113-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नत अधिकारियों का बढ़ाया जाए वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नत अधिकारियों का बढ़ाया जाए वेतन
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। प्रदेश उद्यान प्रसार अधिकारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक बिलासपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर ने की। इसमें सभी जिलों के प्रधानों, महासचिवों और राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष लोभी राम और महासचिव कुमार गौरव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों को वेतन वृद्धि देने की मांग की गई। बैठक में सितंबर 2017 में उद्यान प्रसार अधिकारी से पदोन्नत सहायक उद्यान विकास अधिकारी को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने की मांग की गई। उद्यान प्रसार अधिकारियों द्वारा अनुबंध आधार पर किए गए कार्यकाल को वरिष्ठता में जोड़ने के अतिरिक्त संघ के चुनाव करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके लिए प्रथम चरण में खंड स्तरीय चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद जिला और राज्य स्तरीय चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चंद डोगरा के अतिरिक्त विनोद कुमार, हरभजन सिंह, दीनानाथ सैनी, गीतानंद गौतम, राजीव, बालक राम, प्रताप सिंह, अमरचंद शर्मा, नंदलाल, रत्नचंद, बृजलाल सहित अन्य मौजूद रहे।