{"_id":"5aa40cc64f1c1ba4758b4bce","slug":"21520700614-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा विस्थापितों के लिए बनाई जाए ठोस नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा विस्थापितों के लिए बनाई जाए ठोस नीति
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने गत दिनों भाखड़ा विस्थापितों की समस्याएं विधानसभा में उठाईं। लेकिन, लोगों का कहना है कि विस्थापितों के मुद्दे को लेकर आज तक किसी भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है।
श्रीनयनादेवी क्षेत्र के गांव ओयल निवासी एवं विस्थापित लाल सिंह, राम कृष्ण, देलू राम, परसराम, रामलाल ने विस्थापितों के मुद्दे को विधानसभा में उठाने पर विधायक का आभार प्रकट किया है। वहीं मांग की है कि सरकार विस्थापितों की समस्याओं को लेकर कोई ठोस नीति बनाए। कहा कि विस्थापितों ने देश के लिए अपना सब कुछ दे दिया। लेकिन, विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। हालत ऐसी है कि विस्थापित अपने ही देश में शरणार्थियों की तरह जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
विस्थापितों ने सरकार से मांग है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कोई स्थायी समाधान किया जाए। वहीं न्यायालय से भी गुहार लगाई है कि जनहित का मामला समझते हुए सरकार को स्थायी समाधान करने के लिए सुझाव दिया जाए।