{"_id":"5a9ec5024f1c1b387b8ba0a9","slug":"21520354562-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने बरामद किए खैर के 16 मोच्छे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने बरामद किए खैर के 16 मोच्छे
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
बीते शुक्रवार को वन परिक्षेत्र कलोल क्षेत्र के समीप कलोल वन बीट में काटे गए चार खैर के पेड़ों के 16 मोछे वन विभाग की टीम ने बरामद कर लिए हैं। इस बारे में तलाई थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। जबकि बरामद किए गए खैर के 16 मोछों को वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
वन खंड अधिकारी कलोल रणजीत सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने वन परिक्षेत्र कलोल के समीप चार खैर के ताजे कटे हुए पेड़ पाए थे। वन विभाग की टीम लगातार खैर के मोछों की तलाश में थी। मंगलवार को जब टीम कलोल वन परिक्षेत्र में गश्त पर थी तो वहां टीम नेे खैैर के मोछे देखे। टीम ने इनकी गिनती की तो वहां पर से 16 मोछे बरामद किए। इसके बाद टीम ने इसकी सूचना तलाई पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ फोरेस्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जबकि वन विभाग की टीम ने खैर के मोछों को कब्जों लेकर जांच शुरू कर दी है।