{"_id":"5a33bc0b4f1c1b97678c1c25","slug":"21513339915-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सीखे अचार बनाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने सीखे अचार बनाने के तरीके
Updated Fri, 15 Dec 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
धौणकोठी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)।
एसीसी के स्वावलंबन प्रोजेक्ट के तहत धौण-कोठी पंचायत की महिला स्वयं सहायता समूह के लिए आयोजित पांच दिवसीय अचार प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। पंचायत के उप प्रधान शंकर राम ठाकुर ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए एसीसी का स्वावलंबन प्रोजेक्ट वरदान सिद्ध हुआ है। इस योजना के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। एसीसी प्रबंधन ने गांव की महिलाओं के लिए दी जा रही सहायता के लिए प्रशंसा की साथ में प्रशिक्षण ले रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की इस तरह के समूहों में काम करने की भी सराहना की।
विज्ञापन
मुख्यअतिथि ने कहा कि आसपास की अन्य महिलाएं भी इस तरह के समूहों से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनें। राधे-राधे ग्रुप की अंजना कुमारी सर्वश्रेष्ठ अचार प्रशिक्षक बनी। इस प्रशिक्षण शिविर में जय शंकर, हरीश बंसल, स्वयं सहायता समूह पंजगाईं की क्षेत्रीय अधिशासी भावना शर्मा, धौणकोठी की मीरा देवी, स्वयं सहायता समूह राधे-राधे की प्रधान सरोज कुमारी, नमो शिवा ग्रुप प्रधान सपना देवी, सचिव नीना देवी, कुसुम लता उपस्थित रहे।
विज्ञापन