{"_id":"5a00a7384f1c1bec538bb77a","slug":"21509992248-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से पीने के पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से पीने के पानी को तरसे
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
water tap
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बल्ह बुलाणा के तलवाड़ गांव के लोगों को सर्दी के मौसम में पिछले एक सप्ताह से पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग के उच्च अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
स्थानीय निवासी सुरेंद्रा चंदेल, शिव चंद्र, अमीचंद, सोनू, विनोद सहित अन्य लोगों का कहना है कि गांव में पिछले एक सप्ताह से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पेयजल सप्लाई नहीं आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पैसे खर्च कर पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। विभाग के कर्मचारी व अधिकारी इस समस्या के प्रति उदासीन हैं। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि गांव में एकमात्र हैंडपंप है। इस हैंडपंप से सारे गांव के लोगों को पानी मिलना मुश्किल हो जाता है। वहीं गांव के प्राचीन जलस्रोत भाखड़ा बांध बनने के बाद गोविंद सागर झील में समा गए हैं। अब उनके पास अन्य कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कड़ा कदम उठाने पर बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी।