{"_id":"5b86afdc42c79246353bbfe7","slug":"201535553500-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन के कारण नैण सड़क फिर हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन के कारण नैण सड़क फिर हुई बंद
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के साथ लगती पंचायत लुहारवीं के गांव नैण सड़क पर भूस्खलन के कारण एक बार फिर से यातायात बंद हो गया है जिस कारण आम लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि सड़क पहले हुई बारिश के बाद से दयनीय हाल में थी। इस कारण बसों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही थी लेकिन अब बुधवार सुबह फिर से बारिश होने के कारण एक बार फिर से ल्हासा गिर गया है जिस कारण आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
दोबारा ल्हासा गिरने से यह सड़क बंद रहने के कारण आम लोगों के साथ स्कूल के बच्चों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इस स्थान पर थोड़ी सी बारिश होने से कीचड़ सड़क पर आ जाता है तथा फिसलन हो जाती हैं। यहां पर सुरक्षा दीवार की भी सख्त जरूरत है। गत रात हुई बारिश से यह सड़क फिर से बंद हो गई है।
गांव के लोगों ने कहा कि समस्या आमजन से जुड़ी है तथा इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाए। गांव के लोगों में दलेल सिंह, सौरभ चंदेल, गौरव चंदेल, विक्रम चंदेल, राजेश रतन, संजीव शर्मा, पवन कुमार, मुकेश कुमार, मनीष ठाकुर, विनोद कुमार रूप लाल व ग्राम सुधार सीमित नैण के सभी लोगों ने विभाग से आग्रह किया है कि इस जगह पर डंगा लगा दिया जाए जिससे बार-बार यह सड़क इस जगह पर ही ल्हासा गिरने के कारण बंद न हो।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि जल्द ही जगह का मुआयना किया जाएगा और अगर डंगा लगाने की जरूरत होगी तो विभाग इस स्थान पर डंगा लगाने का कार्य करेगा। लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाना विभाग का कार्य है।