{"_id":"5b8564f442c792466049b315","slug":"201535468788-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के दोनों तरफ उगी झाडिय़ों से चालक व राहागीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के दोनों तरफ उगी झाडिय़ों से चालक व राहागीर परेशान
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं से डंगार वाया सोहणी देवी चोखना सड़क पर चलना मुश्किल
सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियों से वाहन चालक और राहगीर परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाले घुमारवीं से डंगार वाया सोहणी देवी चोखना सड़क के दोनों ओर झाड़ियां हादसे का कारण बनी हुई हैं। वहीं हादसे का भी खतरा बना हुआ है। सड़क से पैदल चलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
झाड़ियों ने कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह ढक ली है तथा सड़क कई स्थानों पर नजर ही नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों में शामिल वार्ड सदस्य रघुवीर सिंह, किशोर कुमार, महिला मंडल की प्रधान माया देवी, विजय कुमार, रत्तन लाल, पवन कुमार, मनु चंदेल, कृष्ण लाला आदि ने बताया कि झड़ियां होने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं। उन्होंने विभाग से अनुरोध किया है कि झाड़ियों को कटवा दिया जाए ताकि कोई दुर्घटना न घट पाए।
उधर, लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के सहायक अभियंता मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि सभी सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों के कटान का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
---------------
....जारी