{"_id":"5b8564e742c792465326a115","slug":"201535468775-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के 21 नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के 21 नए मामले सामने आए
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू के 21 नए मामले सामने आए
बैठकों के बावजूद डेंगू हुआ बेकाबू, लोगों में दहशत
डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 718 हुई
शहर के वार्ड-10 के 20 घरों में किया गया कीटनाशक स्प्रे
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। डेंगू की रोकथाम को लेकर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की ओर से की जा रही बैठकों के बाद भी डेंगू पर काबू नहीं पाया जा सका है। जिला में इस समय डेंगू पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। मंगलवार को भी जिला में डेंगू के 21 नए मामले सामने आए हैं जिससे जिला में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 718 हो गई है। जबकि कई मरीज तो अस्पताल में भी उपचाराधीन है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद भी डेंगू पर काबू नहीं हो पा रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के 21 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 9 मामले बिलासपुर शहर से, 6 मामले मार्कंडेय से, 2 मामले घुमारवीं से और 4 मामले जिला मंडी से दर्ज किए गए हैं। डेंगू से पीड़ित 152 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 18 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-10 में 20 घरों के अंदर कीटनाशक स्प्रे किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न वार्डों में जाकर 195 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया जिनमें 108 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
---------------
...खेमराज शर्मा।