{"_id":"5b855d6442c792464f49745d","slug":"201535466852-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर हो कार्रवाई
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर हो कार्रवाई
कड़ी कार्रवाई के लिए युकां ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। युवा कांग्रेस जिला बिलासपुर ने शिमला विधानसभा के बाहर युवा कांग्रेस व महिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पथराव व लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। युकां कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से यह ज्ञापन राज्यपाल को भेजा है।
युकां ने मांग की है कि 24 अगस्त 2018 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के बाहर युवा कांग्रेस का विभिन्न मांगों व मुद्दों को लेकर राज्यस्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया गया था जिसमें राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करने शिमला पहुंचे थे।
युवा कांग्रेस का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और हिमाचल युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपना चाहता था लेकिन पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं ।
विज्ञापन
यही नहीं लाठीचार्ज के साथ-साथ पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर पथराव भी किया। इसमें कई कार्यकर्ताओं के सर फट गए और बहुत बुरी स्थिति में घायल हुए तथा आईजीएमसी में भर्ती कराए गए। पुलिस की ये गुंडागर्दी व तानाशाही रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया बल्कि बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया।
युकां ने कहा कि हमारे पास इस पूरे कार्यक्रम की वीडियो फुटेज है। इस बात के पूरे साक्ष्य मौजूद हैं कि पुलिस ने पथराव व लाठीचार्ज किया। युकां ने राज्यपाल से मांग की है कि दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस पुलिस कर्मी ने पथराव किया पहले उसको नौकरी से निष्कासित किया जाए और उस पर एफआईआर दर्ज की जाए।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विवेक कुमार, प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी बिलासपुर अजय मोदगिल,सदर अध्यक्ष गौरव शर्मा, घुमारवीं अध्यक्ष सचिन चंदेल, नयना देवी उपाध्यक्ष कुलदीप भड़ोल, तलाई अध्यक्ष संदीप शर्मा, साक्षी शर्मा, रमेश चंदेल, लवित चौहान, पवन, आशुतोष, सोनू भाटिया आदि मौजूद रहे।
....