{"_id":"5aba717b4f1c1bea3f8b54c4","slug":"201522168187-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्नण में पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्नण में पानी के लिए मचा हाहाकार
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)।
झंडूता मन्नण गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। हालत यह है कि गांव में रहने वाले एक दर्जन घरों में पिछले 23 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। इस वजह से पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्र के बुजुर्गों को भी दूर दराज से पानी ढोना पड़ रहा है।
हालांकि ऐसा नहीं है कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। मगर सिर्फ इसी गांव में लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन
पानी की समस्या से परेशान वरिष्ठ नागरिक श्रीराम शर्मा के साथ अन्य लोगों ने बताया कि वह पीने की पानी की समस्या से तंग आ चुके हैं। गांव में पिछले 23 दिन से पानी की किल्लत चल रही है।
विज्ञापन
पानी की बूंद तक उनके नलों से नहीं टपक रही है। पानी का रखरखाव करने वाले कर्मचारियों को इस समस्या की जानकारी है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। समस्या जस की तस बनी हुई है।
लोग परेशान हैं। ऊपर से बुढ़ापे की इस उम्र में लोग दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थय विभाग के एसडीओ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। शीघ्र ही इसका हल कर दिया जाएगा।