{"_id":"5a97ff7f4f1c1bff388bad98","slug":"201519910783-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलराव गांव में पीने के पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलराव गांव में पीने के पानी के लिए मचा हाहाकार
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
मलरांव में पेयजल समस्या बनी विकराल
महीन में केवल दो ही दिन आ रहा पानी
पेयजल के लिए लोग भटकने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
शाहतलाई क्षेत्र के कोटधार की ग्राम पंचायत मलरांव में गर्मी शुरू होने से पहले ही पेयजल की समस्या विकराल हो गई है। इसके चलते लोगों में संबंधित विभाग और सरकार के प्रति गहरा रोष है। गौरतलब है कि पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की ग्राम पंचायत मलरांव के वार्ड-चार भेडू और वार्ड नंबर पांच नेरी में पीने के पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को मीलों दूर तक पानी लाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जबकि, पंचायत प्रतिनिधि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में मौखिक और लिखित रूप से भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या को हल करने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
लोगों का कहना है कि कई बार समस्या के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विभाग के कर्मचारियों को बताया लेकिन किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि इन दोनों वार्डों में तो कोई हैंडपंप भी नहीं है जबकि लोग नलकूप के पानी पर ही आश्रित हैं। यही कारण है कि इस क्षेत्र में नलों में पानी न आने के कारण लोग दूरदराज से बावड़ियों और नालों से मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। पंचायत प्रधान मंजुला चंदेल, परमजीत, होशियार सिंह, अमर सिंह, बांता राम, राजेंद्र सिंह, हरनाम सिंह, लक्ष्मी देवी, नीलम, सीमा, विमला, पूनम, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, राज कुमार, जगत पाल, ओंकार सिंह सहित कई लोगों का कहना है कि पहले विभाग नियमित रूप से पीने के पानी की आपूर्ति करता था और उसके बाद विभाग दूसरे या तीसरे दिन पानी की आपूर्ति करने लगा। लेकिन अब हालात यह हो गई है कि सप्ताह में एक बार या फिर पंद्रह दिन बाद ही पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों का कहना है कि इन दिनों में ही विभाग इस तरह से पीने के पानी की आपूर्ति कर रहा है तो आने वाला समय अब तो भीषण गर्मी का है। इस संदर्भ में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता सुरेश रणौत ने बताया कि इसके बारे में शिकायत मीडिया से ही मिली है। अगर कोई ऐसी शिकायत होगी तो शीघ्र मौका देखा जाएगा।