{"_id":"5a3665864f1c1b76678c1eff","slug":"201513514374-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष जीते ताे कार्यकर्ता उपहार में देंगे 51 किलो का लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष जीते ताे कार्यकर्ता उपहार में देंगे 51 किलो का लड्डू
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष ठाकुर की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर में पांच क्विंटल लड्डू बांटने का ऐलान किया है। इसके अलावा प्रत्याशी को जीतने पर 51 किलो का एक अकेला लड्डू भी अलग से दिया जाएगा। इसे स्थानीय हलवाई तैयार कर रहा है। लड्डू को तैयार करने के लिए रात को कारीगर मेहनत करेंगे, ताकि सुबह लड्डू तैयार हो जाए।
इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए पटाखे फोड़ने को लेकर भी व्यवस्था की है। इसके अलावा विजेता प्रत्याशी के साथ विजय रैली निकालने की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित मान कर चल रहे भाजपा कार्यकर्ता और अन्य पहले से ही तैयारियों में जुटे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जीत का जश्न मनाने के लिए लड्डू बांटे जाएंगे। दूसरी ओर कांग्रेस सदर प्रत्याशी बंबर ठाकुर के समर्थकों ने भी जीत के बाद जश्न मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। समर्थकों का कहना है कि वे सुबह से ही काउंटिग स्थल पर पहुंच जाएंगे। प्रत्याशी के जीतने के बाद वे विजयी रैली निकालेंगे। जो शहर से होते हुए धौलरा मंदिर तक जाएगी, जहां पर प्रत्याशी माथा टेकेंगे।
विज्ञापन